[aioseo_breadcrumbs]

देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू मिक्सर ट्रैक्टर ने BTech छात्रा की ली जान

Share Now

देहरादून: राजधानी देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चार खंबा चौक के पास एक बेकाबू मिक्सर ट्रैक्टर ने पैदल जा रही 18 वर्षीय BTech छात्रा को कुचल दिया। हादसा छात्रा की बड़ी बहन के सामने हुआ। गंभीर रूप से घायल छात्रा को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पटेलनगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी और ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में BTech प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 8:45 बजे वैष्णवी अपनी बड़ी बहन कृतिका रावत के साथ पैदल अपने कमरे की ओर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए यूपी नंबर के मिक्सर ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि छात्रा बुरी तरह घायल हो गई। उसकी बहन के सामने ही यह हादसा हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आरोपी चालक हिरासत में, ट्रैक्टर जब्त

थानाध्यक्ष मोहन सिंह के अनुसार पुलिस ने घटना के बाद आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने बताया कि पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 18 वर्षीय छात्रा की अचानक हुई मौत से उसके परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score