[aioseo_breadcrumbs]

दुःखद: पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन

Share Now

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह उत्तराखंड राज्य के गठन से पहले और बाद में प्रदेश कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव संगठन एवं प्रशासन राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष, स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

उनका संपूर्ण जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकारों तथा कांग्रेस संगठन को समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश कांग्रेस परिवार ने एक अनुभवी, संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व को खो दिया है। इस कठिन समय में हमारी उपस्थिति ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं सम्मान होगी। ओम शांति।
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score