बिंदुखत्ता में कारगिल विजय दिवस की गूंज, शहीदों को श्रद्धांजलि देने जुटे सैकड़ों पूर्व सैनिक और नागरिक
लालकुआं/बिंदुखत्ता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर देशभक्ति और शौर्य से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनिक संगठन बिंदुखत्ता, जिला नैनीताल की ओर से आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लेकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।…