[aioseo_breadcrumbs]

लक्ष्य जोशी ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

Share Now

लालकुआं: बेरीपड़ाव निवासी होटल व्यवसायी और पूर्व प्रधान रमेश जोशी के पुत्र लक्ष्य जोशी ने काशीपुर में आयोजित 3वीं उत्तराखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 29, 30 और 31 मई को आयोजित हुई थी।

लक्ष्य ने अंडर-80 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन 11 से 14 जून 2026 तक मणिपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है, जहां वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

लक्ष्य की इस सफलता पर परिवार, खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score