[aioseo_breadcrumbs]

गुरुकुल के पास कांवड़िये को गोली मारकर फरार हुए हमलावर

Share Now

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुकुल विश्वविद्यालय के समीप देर रात एक कांवड़िये को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने से कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल कांवड़िया हरिद्वार से गंगाजल लेकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग के समर्थन में लगभग 240 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकला था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली चला दी।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

फिलहाल घायल कांवड़िये का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score