[aioseo_breadcrumbs]

देहरादून से गिरफ्तार हुआ हिमाचल का वांछित शातिर अपराधी, STF और हिमाचल पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बाहरी राज्यों के वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने हिमाचल प्रदेश के वांछित शातिर अपराधी आयुष वेदांग शर्मा को देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार बाहरी राज्यों के फरार अपराधियों और सक्रिय गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचने में सफलता मिली।

घर में घुसकर दी थी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आयुष वेदांग शर्मा, पुत्र विमल शर्मा, निवासी प्लॉट नंबर-07, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड, थाना मंडी सदर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश), के खिलाफ 9 जुलाई 2026 को मंडी जिले के थाना सदर में गंभीर आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।

आरोप है कि उसने वादी विनय कुमार शर्मा के घर में घुसकर तमंचे के बल पर वादी और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में थाना सदर मंडी में मुकदमा संख्या 179/26 के तहत धारा 131, 133 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था।

आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आयुष वेदांग शर्मा का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश में पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं—

  • मुकदमा संख्या 179/26 – धारा 131, 133 बीएनएस एवं 30 आर्म्स एक्ट, थाना सदर मंडी।
  • मुकदमा संख्या 306/25 – धारा 3(5), 115(2), 333 बीएनएस, थाना सदर मंडी।

बाहरी राज्यों के अपराधियों पर STF की सख्त नजर

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में शरण लेने वाले बाहरी राज्यों के वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। सभी पुलिस टीमों को ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर इस वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब आरोपी को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सुपुर्द करने की प्रक्रिया पूरी कर रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score