उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परीक्षा प्रकरण: पेपर लीक मामले में शिवालिक कॉलेज के सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा में प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते प्रश्न छात्रों तक पहुंचाने के आरोप में देहरादून पुलिस ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। मामले में विश्वविद्यालय की शिकायत पर प्रेमनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026…