[aioseo_breadcrumbs]

रात्रि से जारी भारी बारिश के बीच डीएम डॉ. आशीष चौहान सुबह से मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों का किया निरीक्षण

Share Now

देहरादून। जनपद में रात्रि से लगातार हो रही भारी वर्षा के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार प्रातःकाल से ही फील्ड में पहुंचकर वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले नंदा की चौकी पुल का निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच वॉल (Approach Wall) क्षतिग्रस्त हो गई थी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन घंटे के भीतर एप्रोच वॉल को रिस्टोर करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात जल्द से जल्द सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

इसके बाद जिलाधिकारी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सोडा सरोली का दौरा किया। यहां वर्षा के कारण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित सड़क क्षतिग्रस्त होने पर अधिकारियों को तत्काल सड़क खोलने और आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

इसी क्रम में भारी बारिश के चलते मलबा आने से बंद हुए थानों मार्ग को त्वरित कार्रवाई कर यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिली है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान लगातार फील्ड में रहकर वर्षा से हुई क्षति का निरीक्षण कर रहे हैं तथा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहते हुए राहत एवं पुनर्बहाली कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की आपदा या सड़क अवरोध की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन लगातार वर्षा की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score