Home » उत्तराखंड » राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फैकल्टी पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 11 जून को

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फैकल्टी पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 11 जून को

Share Now

हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी द्वारा संकाय सदस्यों एवं सुपर स्पेशिलिटी संकाय सदस्यों के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 11 जून 2026 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10 बजे से प्राचार्य कार्यालय, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में होगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। भर्ती से संबंधित पदों की विस्तृत जानकारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की आधिकारिक वेबसाइट www.gmchld.org, www.gmchld.com तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट www.medicaleducation.uk.gov.in पर उपलब्ध है।

इस संबंध में विज्ञापन संख्या 467/जीएमसी/नियुक्ति, दिनांक 27 मई 2026 जारी की गई है।

प्राचार्य, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी ने योग्य अभ्यर्थियों से वॉक-इन-इंटरव्यू में प्रतिभाग करने की अपील की है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score