[aioseo_breadcrumbs]

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी उपसमिति का उत्तराखंड दौरा।

Share Now

देहरादून: भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति 23 से 26 अगस्त तक उत्तराखंड के दौरे पर रहेगी। उपसमिति के संयोजक गुरिंदर सिंह के नेतृत्व में होने वाले इस दौरे के दौरान समाचार पत्रों के प्रकाशकों की समस्याओं, चुनौतियों और विज्ञापन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

भारतीय प्रेस परिषद के निजी सचिव अशोक कुमार नवरत्न ने महानिदेशक सूचना को भेजे पत्र में बताया कि उपसमिति 23 अगस्त को शाम सात बजे बीजापुर गेस्ट हाउस, देहरादून में समाचार पत्रों के प्रकाशकों से मुलाकात एवं संवाद करेगी। इसके बाद 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे इसी स्थान पर प्रकाशकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में प्रकाशकों से विज्ञापन से संबंधित विषयों, उनकी समस्याओं और चुनौतियों की जानकारी ली जाएगी। साथ ही संबंधित मामलों के समाधान और आवश्यक सुझावों को लेकर चर्चा की जाएगी। सभी संबंधित समाचार पत्रों के प्रकाशकों से बैठक में उपस्थित होकर अपने विषय रखने का अनुरोध किया गया है।

भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति का उद्देश्य समाचार पत्रों एवं प्रकाशकों से जुड़े विज्ञापन संबंधी मुद्दों को समझना और संबंधित पक्षों के साथ संवाद के माध्यम से आवश्यक सुझाव एवं समाधान की दिशा में कार्य करना है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score