[aioseo_breadcrumbs]

UKSSSC स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को, 449 केंद्रों पर AI निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून को प्रदेश में 449 केंद्रों पर कराई जाएगी। इसके लिए दो दिन पहले से केंद्रों का सुरक्षा घेरा बना दिया गया है। शनिवार को सभी परीक्षा केंद्र सील कर दिए जाएंगे। उधर, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने जिलावार पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं।

पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों से सबक लेते हुए इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा केंद्रों को अभेद्य बनाया जाएगा। किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। आयोग ने इस बार अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में बड़ा बदलाव किया है। नई रणनीति के तहत परीक्षा से दो दिन पहले ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

केंद्र तब तक सील रहेंगे, जब तक परीक्षा के दिन पूरी ड्यूटी वहां नहीं पहुंच जाती। पिछली गड़बड़ियों के बाद आयोग ने विशेषज्ञों की मदद ली है। पिछले साल नीट परीक्षा के दौरान इसरो के पूर्व चीफ की अध्यक्षता में बनी हाई पावर कमेटी की सिफारिशों को भी इस नई एसओपी में शामिल किया गया है।

आयोग के देहरादून स्थित मुख्यालय में एक अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो चुका है। सभी संवेदनशील जिलों और परीक्षा केंद्रों की सीधे मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।

परीक्षा में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सुरक्षा तकनीक का इस्तेमाल भी होगा। इस परीक्षा के लिए 1,54,764 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 21 सितंबर 2025 को परीक्षा में इनमें से 1,05,803 शामिल हुए थे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score