[aioseo_breadcrumbs]

रायपुर स्टेडियम में मासूम शर्मा के कार्यक्रम का उक्रांद ने विरोध किया

Share Now

क्रिकेट एसोसिएशन और सरकार का पुतला दहन; स्थानीय कलाकारों को मंच देने की माँग

देहरादून। रायपुर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

उक्रांद महानगर अध्यक्ष प्रबीन चन्द रमोला ने कहा कि कुछ समय पहले डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान मंच से कथित अभद्र और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया था। ऐसे विवाद के बाद उन्हें दोबारा उत्तराखंड के बड़े सार्वजनिक मंच पर आमंत्रित करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि विरोध किसी बाहरी कलाकार से नहीं है। सवाल यह है कि जब उत्तराखंड में प्रतिभाशाली लोक कलाकार और गायक मौजूद हैं, तो उन्हें बड़े मंच क्यों नहीं मिलते। ऐसे आयोजनों में सबसे पहले स्थानीय कलाकारों और लोक संस्कृति को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

केंद्रीय महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सरकार और आयोजकों की है। बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्रांद लोकभाषा, लोकसंगीत और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आवाज उठाता रहा है और स्थानीय कलाकारों के सम्मान के लिए संघर्ष जारी रखेगा।

प्रबीन चन्द रमोला ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति का सम्मान और स्थानीय कलाकारों को मंच देना केवल नारा नहीं, सरकार और आयोजकों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य के बड़े आयोजनों में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देने की माँग की।
प्रदर्शन में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी एवं उत्तराखंडी केंद्र की उपाध्यक्ष प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, केंद्रीय सचिव सौम्या चौधरी, महानगर संगठन मंत्री गिरीश कोठारी, भोला चमोली, मनोज भट्ट, अजय सिंह, अनूप बिष्ट, लुसन टोडरिया, राजेंद्र रावत, प्रताप कुंवर, बिहारी लाल जगूड़ी, रीता देवी, सुमन नेगी, शैलेंद्र सिंह, संदीप, अंशुमान बिष्ट, अनिल राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score