[aioseo_breadcrumbs]

उत्तराखंड के पांच जिलों में होगी बारिश, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Share Now

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में इन दिनों चिलचिलाती गर्मी से प्रदेशवासियों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग की माने तो सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

8 जून को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 8 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही पहाड़ों का रुख करने वाले लोगों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा का प्लान बनाने की सलाह दी है।

उत्तराखंड में इस बार जल्दी हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम विभाग के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, ज्यादातर प्रदेश में मानसून 25 जून तक पूरी तरह सक्रिय होता है, लेकिन इस बार यह 20 जून के आसपास दस्तक दे सकता है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score