Home » शिक्षा » कल बुधवार को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

कल बुधवार को सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस संबंध में माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के सम्मान में 20 मई 2026 को उनकी अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे।

शिक्षा विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि राज्य के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों में शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत 20 मई को प्रदेश के सभी विद्यालय, शिक्षण संस्थान एवं शिक्षा विभाग के कार्यालय बंद रहेंगे। शासन के इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में शोक का माहौल है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score