Home » उत्तराखंड » हल्दूचौड़ निवासी जगदीश पांडे द्वारा कैंची धाम पर बनी पेंटिंग को देशभर में मिली पहचान

हल्दूचौड़ निवासी जगदीश पांडे द्वारा कैंची धाम पर बनी पेंटिंग को देशभर में मिली पहचान

Share Now

हल्दूचौड़: युग संत महा तपस्वी महायोगी नीब करौरी महाराज की तपस्थली कैंची धाम आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बुलंदियों का झंडा लहरा रहा है विश्व की एवं भारतवर्ष की अनेक जानी मानी हस्तियां बाबा नीब करौरी की तपस्या स्थली कैंची धाम आकर श्रद्धा से अपना शीश नवा चुकी हैं 15 जून को कैंची धाम का स्थापना दिवस होगा तो ऐसे में बाबा से जुड़े अनेक अद्भुत किस्से रोचक कहानियां और न जाने कितने अनगिनत चमत्कारों की चर्चा होना स्वाभाविक है ऐसे में इस प्रख्यात धाम की सुंदर पेंटिंग जो राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ा रही है उसे बनाने वाले प्रख्यात चित्रकार जगदीश पांडे का नाम आना भी स्वाभाविक है राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के उत्तराखंड दौरे पर उनका कैंची धाम जाना भी तय हुआ।

तब राज्यपाल द्वारा क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ तहसील लालकुआं विकासखंड हल्द्वानी जनपद नैनीताल निवासी प्रख्यात कलाकार जगदीश चन्द्र पांडे द्वारा निर्मित कैंची धाम की सुंदर पेंटिंग उपहार स्वरूप राष्ट्रपति को भेंट की गई जो अब राष्ट्रपति भवन की शोभा बढ़ा रही है उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न सम्मान प्राप्त जगदीश चन्द्र पांडे का जीवन एक साधक जैसा रहा है और उनके जीवन की साधना का एक गौरवशाली अतीत है जो वर्तमान में उस साधना को आगे बढ़ाते हुए अनेक लोगों की प्रेरणा का स्रोत भी बन चुका है उत्तराखंड राज्य शिल्प रत्न सम्मान के अलावा जगदीश चंद्र पांडे को देहरादून में उत्तराखंड राज्य हस्तशिल्प सम्मान राजस्थान से राष्ट्रीय कला रत्न सम्मान दिल्ली से भारत प्रतिभा सम्मान दिल्ली से ही कलश कला श्री सम्मान सुभारती विश्वविद्यालय देहरादून से रासबिहारी बोस सम्मान मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ चित्रकार सम्मान दिया जा चुका है अपने बेहतरीन कलाकृति से जगदीश पांडे धर्म जागरण लोक संस्कृति पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं उनका कहना है कि मेरी कला ही मेरी पहचान है और यही उनका धर्म है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score