कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में दो छोटे विमानों की हवा में टक्कर में भारत के एक छात्र पायलट की मौत हो गई। मृतक छात्र पायलट की पहचान श्रीहरि सुकेश के रूप में हुई है। वह कनाडा में पायलट बनने की ट्रेनिंग ले रहे थे। यह हादसा मंगलवार सुबह स्टीनबैक नाम के इलाके के पास हुआ, जो कनाडा के विंनीपेग शहर से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मौजूद है। इस हादसे में एक और छात्र पायलट की भी मौत हो गई, जिसका नाम सावाना मे रोयेस था। वह कनाडा की रहने वाली थीं और अपने पायलट पिता के पदचिह्नों पर चलना चाहती थीं।
Trending Videos





