[aioseo_breadcrumbs]

बदरी-केदार मंदिरों में दान व्यवस्था पर सख्ती, चढ़ावे में गड़बड़ी की आशंका से BKTC अलर्ट

Share Now

अयोध्या के राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े चोरी मामला सुर्खियों में है। इसी को लेकर अब बीकेटीसी भी अलर्ट हो गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) ने अपने अधीन संचालित सभी मंदिरों में दान, चढ़ावे और अन्य आय के प्रबंधन को लेकर सख्त निर्देश जारी किए।

BKTC ने बदरी-केदार मंदिरों में दान-चढ़ावे को लेकर दिए कड़े निर्देश

दरअसल सीईओ की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मंदिरों में मिलने वाले दान, चढ़ावे और अन्य आय की पारदर्शिता व लेखा जोखा रखने के निर्देश दिए हैं। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की शिकायत या अनियमितता की स्थिति पैदा ना हो।

बर्दाश्त नहीं की जाएगी लापरवाही

मंदिर समिति के अधीन दान भेंट, गिनती स्थल, लेखा खजाना, विश्रामगृह और पूजा काउंटर में जो अधिकारी और कर्मचारी तैनात है उन्हें इसके संबंध में निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों को प्राप्त होने वाली धनराशि, दान सामग्री और चढ़ावे के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

संभावित गड़बड़ी के सवाल खड़े

अचानक जारी हुए सीईओ के आदेश के बाद बदरी-केदार के चढ़ावे-दान व विशेष दर्शनों की आड़ में सम्भावित गड़बड़ी को लेकर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score