[aioseo_breadcrumbs]

हल्दूचौड़ में सनसनी: पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली गर्भवती

Share Now

लालकुआं। क्षेत्र में एक और शर्मनाक वारदात सामने आई है जिसके तहत एक ग्रामीण परिवार अपनी नाबालिक किशोरी को पेट में दर्द होने पर उसे दिखाने डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने परिजनों को बताया कि उक्त किशोरी मां बनने वाली है यह सुनकर परिजन अवाक रह गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक 16 साल की नाबालिग किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। किशोरी को पेट में तेज दर्द होने के बाद अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने की बात कही। यह सुनकर परिजन अवाक रह गए।

मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हल्दूचौड़ से सामने आया है।बताया जा रहा है की पीड़िता किशोरी की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। वह अपनी तीन बहनों और पिता के साथ रहती है। बीते दिनों अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द उठा। परिजन उसे सामान्य बीमारी समझकर आनन-फानन में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए।वहां डॉक्टरों ने जब किशोरी का मेडिकल चेकअप किया, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। डॉक्टरों ने बताया कि किशोरी गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) हो रही है। दर्द असहनीय होने के कारण डॉक्टरों को तुरंत उसका प्रसव कराना पड़ा। किशोरी ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।जब मामला खुला तो पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले एक किशोर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। बदनामी और डर के मारे किशोरी ने यह बात अपने पिता या बहनों को नहीं बताई थी।पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO), हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने बताया पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस केस में पीड़ित किशोरी और आरोपी किशोर दोनों ही नाबालिग हैं। परिजनों की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score