[aioseo_breadcrumbs]

सीएम के आश्वासन के बाद 17 दिनों से चल रहा बनचौरा का धरना समाप्त

Share Now

आम जन को सीएम ने कभी नही किया निराश, हर उम्मीद पर खरे उतरे धामी : चौहान

देहरादून। यमुनोत्री के बनचौरा क्षेत्र की पाँच सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 17 दिनों से चल रहा धरना मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

सीएम के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री खजानदास और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे सीएम से मिला।

चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों की मांगों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने संवाद और सकारात्मक पहल के माध्यम से धरना समाप्त करवाने के लिए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार जताया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री को बनचौरा में विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम हेतु आमंत्रित भी किया गया।
चौहान ने कहा कि 17 दिनों का संघर्ष बनचौरा की एकजुटता, धैर्य और अपने हक के लिए आवाज़ उठाने के संकल्प का प्रतीक रहा। आज धरना समाप्त हुआ है, लेकिन उम्मीद और प्रयास जारी हैं। विश्वास है कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप पाँच सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होगी और विकास कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।क्षेत्र का विकास, क्षेत्रवासियों के अधिकार और जनहित की आवाज़ को मजबूती से उठाना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र मे विकास कार्यों को लेकर सीएम ने कभी जनता को निराश नही किया और वह अपने वायदे पर खरे उतरते रहे हैं।

प्रतिनिधि मंडल में दशगी हातड़ बिष्ट पट्टी संघर्ष समिति के सचिव जगवीर सिंह रावत , सदस्य जिला पंचायत दशगी श्री दीपेंद्र कोहली जी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन चिन्यालीसौड श्री अक्वीर सिंह राणा जी, इंद्रपाल सिंह राणा, ब्रह्मानंद मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीपाल चौहान,विजय बड़ौनी, जयप्रकाश भट्ट जी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ शैलेंद्र कोहली जी, अनोज भट्ट ग्राम प्रधान मोरगी, नीतीश रमोला ,बिपिन राणा जी, मनवीर महंत जी आदि लोग शामिल रहे ।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score