[aioseo_breadcrumbs]

प्रदूषण के खिलाफ ऋषिकेश के छात्रों की हुंकार, महापौर ने दिलाई ‘स्वच्छ हवा’ की शपथ

Share Now

अंतरराष्ट्रीय स्वच्छ वायु दिवस  (International Day of Clean Air for Blue Skies) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के अंतर्गत नगर निगम ऋषिकेश के तत्वावधान में ऋषिकेश पब्लिक स्कूल, ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मध्य स्लोगन/ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ऋषिकेश के माननीय महापौर श्री शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तथा उप नगर अयुक्त श्रीमती अंकिता जोशी, ऋषिकेश पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एस.एस. भंडारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों, स्वच्छ वायु के महत्व तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ हवा स्वस्थ जीवन की आधारशिला है और वायु प्रदूषण को कम करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है जिसमें युवाओ की मुख्य भूमिका हमेशा रहेगी ।

इस दौरान विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने, पैदल चलने एवं साइकिल चलाने को बढ़ावा देने, कचरा कम करने तथा ऊर्जा की बचत जैसे उपायों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

महापौर श्री शंभू पासवान जी द्वारा विद्यार्थियों को “स्वच्छता एवं अपने शहर को प्रदूषणमुक्त बनाने मे भागीदारी निभाने हेतु शपथ दिलाई गई ।”

सामूहिक संकल्प का आह्वान किया गया।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score