Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी: बीजेपी विधायक के आरोपों से सियासत गरम

हल्द्वानी: बीजेपी विधायक के आरोपों से सियासत गरम

Share Now

हल्द्वानी: गदरपुर से वरिष्ठ बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री अरविंद पांडे इन दिनों अपने ही बयान और वायरल पत्र को लेकर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पत्र में पांडे द्वारा सरकार पर भ्रष्टाचार और अन्य गंभीर आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।

इस मुद्दे पर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमलावर है, वहीं अब पार्टी के अंदर से भी पांडे के खिलाफ आवाज उठने लगी है। धामी सरकार में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने हल्द्वानी में प्रेस कांफ्रेंस कर अरविंद पांडे पर सीधा निशाना साधा।

ध्रुव रौतेला ने पांडे के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि एक वरिष्ठ विधायक को इस तरह वायरल राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने सलाह दी कि यदि पांडे को कहीं भ्रष्टाचार नजर आता है या उन्हें किसी तरह का खतरा महसूस होता है, तो उन्हें सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखनी चाहिए।

इस घटनाक्रम ने बीजेपी के भीतर संभावित असंतोष और अंदरूनी खींचतान की चर्चाओं को और हवा दे दी है, जिससे प्रदेश की सियासत में नया मोड़ आ सकता है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score