[aioseo_breadcrumbs]

निहंगों के उत्तराखंड कूच के ऐलान पर कुल्हाल बॉर्डर सील, ITBP और पुलिस के जवान मुस्तैद

Share Now

SSP डोबाल बोले — बिना जांच के सीमा में प्रवेश नहीं

देहरादून। निहंग सिखों द्वारा उत्तराखंड कूच के ऐलान के बाद देहरादून जिले की हिमाचल और यूपी सीमाओं पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विकासनगर के कुल्हाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सबसे अधिक सख्त है, जहां उत्तराखंड पुलिस के साथ-साथ भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात किए गए हैं।

क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत अंतरराज्यीय सीमाओं और प्रमुख आंतरिक मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। डाकपत्थर पुल और बैराज क्षेत्र में भी सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती की गई है।

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक जांच और अनुमति के किसी भी समूह को राज्य सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। मौके पर एसपी देहात पंकज गैरोला और विकासनगर कोतवाल राजीव रौथाण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी स्वयं निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी समुदाय विशेष को लक्षित नहीं करता, बल्कि शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score