[aioseo_breadcrumbs]

ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

Share Now

पंतनगर, 18 September, 2026 । गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के संरक्षण में ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण समुदाय में हाउसहोल्ड क्लीनलीनेस ड्राइव (घरेलू स्वच्छता अभियान) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. सुधा जुकरिया के निर्देशन में किया गया।

अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को घर एवं आसपास के परिसर की नियमित साफ-सफाई रखने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

ग्रामीणों को बताया गया कि स्वच्छ घर एवं स्वच्छ परिवेश न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही, स्वच्छता को दैनिक जीवन की आदत के रूप में अपनाने तथा अपने परिवार एवं समुदाय को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से ओजोन परत संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता एवं घरेलू स्वच्छता के महत्व को जोड़ते हुए ग्रामीण समुदाय को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score