देहरादून: पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के स्थानांतरण आदेश जारी किए। जनहित व रिक्त पदों के सापेक्ष किए गए इन तबादलों में अधिकारियों को विभिन्न जिलों, वाहिनियों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक 31वीं पीएसी रुद्रपुर में तैनात तपेश कुमार चंद को पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। देहरादून में तैनात नीरज सेमवाल को ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में तैनात सुमित पांडे को हरिद्वार पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अस्मिता ममगई को पौड़ी गढ़वाल में नई तैनाती दी गई है।

इसी तरह सीआईडी सेक्टर देहरादून में तैनात शोभन चौधरी को हरिद्वार और चंपावत में तैनात विनय प्रकाश को नैनीताल भेजा गया है। ऊधमसिंहनगर में तैनात विनोद शंकर को 31वीं पीएसी रुद्रपुर, हरिद्वार में तैनात नताशा सिंह को सीआईडी सेक्टर देहरादून और पौड़ी गढ़वाल में तैनात निहारिका सेमवाल को चंपावत स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पौड़ी गढ़वाल में तैनात तुषार बोहरा को देहरादून तथा पीटीसी नरेंद्रनगर में तैनात अखिलेश कुमार को ऊधमसिंहनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।




