[aioseo_breadcrumbs]

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग के पोस्टर का विमोचन

Share Now

इस वर्ष आयोजित होने वाले 05 कार्यक्रमों के पोस्टर का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित हिमालय दिवस के अवसर पर राज्य भर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लोकप्रियकरण के लिए आयोजित होने वाले 05 कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया।

यूकॉस्ट, हेस्को तथा यूटीयू द्वारा आयोजित हिमालयन दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने जिन कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन किया उनमें 7वें देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टिवल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रीमियर लीग, सीमांत बाल विज्ञान कांग्रेस, ज्ञानोत्कर्ष तथा 21वीं उत्तराखंड राज्य साइंस कॉन्फ्रेंस प्रमुख है। इस अवसर पर उन्होंने विज्ञान लोकप्रियकरण पत्रिका “विज्ञान संप्रेषण” के 5वें वार्षिकांक का भी विमोचन किया।

इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय, पद्मभूषण से सम्मानित विख्यात पर्यावरणविद् डॉ अनिल जोशी, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ तृप्ता ठाकुर, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ दुर्गेश पंत, यूटीयू के कुलसचिव डॉ राजेश उपाध्याय, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ डीपी उनियाल, डीआइएसटीएफ के आयोजन सचिव डॉ कुँवर राज अस्थाना सहित बड़ी संख्या में वैज्ञानिक, अध्यापक, छात्र एवं महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजेश उपाध्याय ने दिया।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score