[aioseo_breadcrumbs]

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट ने लगाई जीत की हैट्रिक, व्यापारियों ने फिर जताया भरोसा

Share Now

लालकुआं व्यापार मंडल चुनाव: दीवान सिंह बिष्ट ने लगाई जीत की हैट्रिक, व्यापारियों ने फिर जताया भरोसा
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में व्यापारियों ने एक बार फिर दीवान सिंह बिष्ट ‘दानी भाई’ पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत से अध्यक्ष पद पर विजयी बनाया है। देर रात तक चली मतगणना के बाद मुख्य चुनाव अधिकारियों ने सभी पदों के आधिकारिक परिणाम घोषित किए।
अध्यक्ष पद पर हुए मुकाबले में दीवान सिंह बिष्ट को 649 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेश चौधरी को 303 मत मिले। इस तरह बिष्ट ने 346 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 512 मत हासिल किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमजद खान को 440 मत मिले।
कोषाध्यक्ष पद पर विनोद पांडे ने 515 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी सुजीत कुमार गिरी को 404 मत मिले।

अन्य पदों पर विजेता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष
महेश भट्ट – 450 मत (विजयी)
विशाल झा – 267 मत
मनोज मौर्या – 136 मत
उपाध्यक्ष
प्रकाश कुमार – 506 मत (विजयी)
किशन भट्ट – 237 मत
भुवन सिंह बिष्ट – 181 मत
संगठन मंत्री
जितेंद्र गुप्ता – 522 मत (विजयी)
करीम खान – 404 मत
जीत के बाद जश्न का माहौल

परिणाम घोषित होते ही मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत पूरे व्यापारी समाज के विश्वास और एकजुटता की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि नई टीम बिना किसी भेदभाव के व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score