[aioseo_breadcrumbs]

लालकुआँ: दिनदहाड़े पूर्व चेयरमैन के घर में घुसे चोर, CCTV में कैद हुई बाइक चोरी की पूरी वारदात

Share Now

लालकुआँ दिनदहाड़े पूर्व चेयरमैन के घर में घुसे शातिर, बरामदे से बाइक उड़ाकर हुए फरार” CCTV में कैद हुई पूरी वारदात।

हेलमेट पहनकर बिना नंबर की स्प्लेंडर से पहुंचे दो बदमाश, घर में परिवार, प्ले स्कूल के बच्चे और स्टाफ मौजूद होने के बावजूद वारदात को दिया अंजाम।

लालकुआं। लालकुआं में बाइक चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्हें न दिन का डर है और न लोगों की मौजूदगी का। ताजा मामला नगर के वार्ड नंबर-3 का है, जहां रविवार दोपहर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय रामबाबू मिश्रा के घर में दिनदहाड़े घुसे दो शातिर चोर बरामदे में खड़ी बाइक चोरी कर फरार हो गए। हैरत की बात यह रही कि पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन चोर बेखौफ अंदाज में बाइक लेकर निकल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसारक्षचोर बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर हेलमेट पहनकर पहुंचे। उन्होंने पहले बरामदे में खड़ी हीरो होंडा शाइन (UK06BN-6402) पर डली चादर हटाई, फिर आराम से बाइक स्टार्ट की और कुछ ही पलों में मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी सफाई से अंजाम दी गई कि घर के अंदर मौजूद किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घटना रविवार दोपहर करीब 11:45 बजे की है। उस समय घर में परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इतना ही नहीं, पूर्व चेयरमैन के आवास में संचालित प्ले स्कूल में बच्चे, शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ भी मौजूद था। लोगों की आवाजाही के बीच चोरों का इस तरह वारदात को अंजाम देना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

जब परिजनों ने बरामदे में बाइक नहीं देखी तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दोनों बदमाश बेहद बेखौफ अंदाज में बाइक चोरी कर ले जाते साफ दिखाई दिए।

इसके बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र विवेक कुमार मिश्रा ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गौरतलब है कि लालकुआं क्षेत्र में इससे पहले भी कई बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में अब तक न तो चोरी की गई बाइक बरामद हो सकी हैं और न ही चोर पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। ऐसे में इस नई घटना ने एक बार फिर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक

इधर ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरी गई बाइक बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score