[aioseo_breadcrumbs]

क्लेमेंटाउन हत्याकांड का खुलासा: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Share Now

देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में 21 सितंबर को हुई महिला की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका के पति धीरज पंवार उर्फ लल्लू (30) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी द्वारा तलाक की तैयारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने हत्या की योजना बनाई थी।

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि धीरज की अपनी पत्नी काजल से हाथापाई हुई और इसी दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्लेमेंटाउन पुलिस मौके पर पहुंची, जहां 26 वर्षीय काजल पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। उसके सिर और पेट पर गोली के निशान थे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

घटना के बाद धीरज अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेंटाउन में मु0अ0सं0 91/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना क्लेमेंटाउन और एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में सुरागरसी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसके बाद 23 सितंबर को धीरज पंवार उर्फ लल्लू को क्लेमेंटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले काजल से हुई थी और उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से वह पत्नी और बच्चों के साथ सुभाषनगर स्थित ससुराल में रह रहा था। पिछले करीब एक वर्ष से दोनों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी का दावा है कि पिछले तीन महीने से पत्नी उसे घर में प्रवेश करने और बच्चों से मिलने नहीं दे रही थी।

पुलिस के मुताबिक, करीब एक माह पहले आरोपी को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी उससे तलाक लेने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सहारनपुर से एक देसी तमंचा खरीदा और घटना से पहले रात में देहरादून पहुंचकर घटनास्थल के पास एक निर्माणाधीन भवन में छिपकर निगरानी की।

आरोप है कि 21 सितंबर की सुबह मौका देखकर आरोपी घर में लगे टीन के दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और बिस्तर पर सो रही पत्नी पर दो फायर किए। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी:
धीरज पंवार उर्फ लल्लू पुत्र सुशील कुमार, निवासी मेघा शर्करपुर, थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश, उम्र 30 वर्ष।

बरामदगी:

  • 315 बोर का तमंचा
  • एक जिंदा कारतूस
  • घटना के समय पहनी गई खून लगी शर्ट

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन उ0नि0 लोकपाल परमार, उ0नि0 विवेक भंडारी, हे0का0 राजीव कुमार, हे0का0 धनवीर सिंह, का0 ईदु खान और चालक कां0 कृष्ण कुमार शामिल रहे। वहीं एसओजी टीम में उ0नि0 धनीराम पुरोहित, हे0का0 किरण, का0 आशीष राठी और का0 मनोज सुंदरियाल शामिल रहे।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score