हल्द्वानी। आज केशवराज JSW MG ग्रुप में आयोजित एक भव्य समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. मंजूनाथ ने शहर के प्रमुख विचारकों, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों एवं ट्रेंडसेटर्स की उपस्थिति में नई MG Majestor D+ सेगमेंट SUV का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के जीजीएम शुजात मलिक ने नई Majestor SUV की प्रमुख विशेषताओं (USPs) की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.99 लाख रुपये रखी गई है।

उन्होंने बताया कि Majestor SUV अपने सेगमेंट में कई अत्याधुनिक और फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स के साथ पेश की गई है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी, वॉयस कमांड, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही यह SUV अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी के साथ आती है। कंपनी के अनुसार यह भारत की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV में से एक है तथा 4×4 और 4×2 दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।
कार्यक्रम ने विशिष्ट अतिथियों और ऑटोमोबाइल प्रेमियों को एक मंच पर एकत्रित किया तथा सतत गतिशीलता और नवाचार के प्रति JSW MG की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया। लॉन्च के दौरान वाहन की 6 बुकिंग भी दर्ज की गईं।




