[aioseo_breadcrumbs]

हल्द्वानी : जनता दरबार में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पीड़िता के 9.5 लाख की धनराशि वापस दिलाए,भूमि विवाद समेत कई मामलों का किया समाधान

Share Now

कुमाऊँ कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में भूमि सम्बन्धित विवाद,बकाया धनराशि वापस दिलाने,झूठी शिकायत,रजिस्ट्री भूमि बंधक मुक्त कराने आदि विभिन्न समास्याओं का मौके पर समाधान किया।

फरियादी मीरा पंत को 9.5 लाख की धनराशि वापस दिलाई शेष 1.5 सितम्बर 2026 तक वापस कराने के दिये निर्देश।

काठगोदाम निवासी मीरा पंत ने तपोवन काठगोदाम में भूमि खरीदने हेतु 11 लाख की धनराशि प्रमोद को दिये थे। प्रमोद द्वारा ना ही भूमि दी और ना ही धनराशि दी। विगत जनसुनवाई में मीरा पंत ने समस्या के बारे में आयुक्त को बताया जिस पर आयुक्त ने दोनो पक्षों की सुलह पर 7 लाख की धनराशि विगत माह वापस की गई, आज शनिवार को 2.5 लाख की धनराशि वापस दी गई,शेष धनराशि 1.5 लाख सितम्बर 2026 तक वापस करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। मीरा पंत ने धनराशि वापस दिलाने पर आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

तनुजा पाण्डेय, आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र नैनीताल एवं अन्य 09 लोगों द्वारा फरवरी 2026 सेे वेतन नही मिलने की शिकायत की।

तनुजा पाण्डेय, आक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र नैनीताल एवं अन्य 09 लोगों द्वारा प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया गया है कि उन्हें फरवरी एवं मार्च, 2026 से वेतन नहीं मिला है। जबकि नियमित रूप से योगदान/कार्य किया जा रहा है। वेतन न मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अतः माह फरवरी, मार्च, 2026 से लंबित वेतन का जल्द से जल्द भुगतान करवाये जाने का अनुरोध किया गया है।

उक्त प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आयुक्त, ने शिकायतकर्ताओं को सुना गया और निदेशक, समाज कल्याण, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी से वार्ता कर प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में वेतन निर्गत करने के संबंध में निर्देश दिए गए।

बैंक में बंधक भवन 22 लाख की धनराशि को बंधक मुक्त कराने हेतु निर्देश।

मंजू जोशी सदभावना कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि दैवेश पाल एवं मनीष पाल द्वारा 2016 से उनके भवन को बैंक में बंधक बनाकर 38 लाख की सीसी लोन लिया है 10 वर्षो से केवल 16 लाख की वापस किये है। सीसी लोन होने के कारण सम्बन्धित बैंक से अनेकों बार धनराशि निकाल लेता है। जिससे उनका भवन बंधक मुक्त नही हो पा रहा है।

उक्त प्रकरण में आयुक्त ने निर्देश दिये कि सीसी लोन समाप्त कर बैंक के लिखित लें ताकि उक्त खाते से केवल लोन जमा कर सकते है और निकाल नही सकते है। शेष धनराशि तीन माह के भीतर जमा कराने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में किरन डालाकोटी हल्द्वानी निवासी ने चोरी की गई धनराशि को वापस दिलाने,हेमा पचवाडी ने पडोसी द्वारा मानसिक रूप से प्रताडित करने,नागेन्द्र चन्द्र ने ज्वेलरी शॉप चोर को पकडवाने, हिमांशु डालाकोटी ने रामपुर रोड मुख्य मार्ग के चौडीकरण की समस्या के बारे में बताया। आयुक्त द्वारा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर किया।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score