[aioseo_breadcrumbs]

हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद

Share Now

हल्द्वानी। भुजियाघाट के पास गौला नदी में पैर फिसलने से बह गए 17 वर्षीय आदित्य टम्टा का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। आदित्य रामपुर रोड स्थित टीपी नगर क्षेत्र का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार, आदित्य टम्टा भुजियाघाट के पास गौला नदी के किनारे मौजूद था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद टीम को आदित्य का शव राजपुरा क्षेत्र में गौला नदी के किनारे बरामद हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score