[aioseo_breadcrumbs]

NEET-UG पर दून पुलिस की पैनी नजर : परीक्षा केंद्रों से होटल-धर्मशाला तक बिछाया सुरक्षा का जाल

Share Now

एसएसपी के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों का प्रतिदिन भौतिक निरीक्षण, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम की व्यवस्था परखी जा रही

संदिग्धों की तलाश में हर गली-चौराहे पर चेकिंग, सीसीटीवी से लेकर सिटिंग प्लान तक हर व्यवस्था परखी जा रही बारीकी से

देहरादून। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से 21 जून को आयोजित होने वाली NEET-UG पुनः परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दून पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा चुके हैं। परीक्षा से पहले ही केंद्रों की निगरानी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जो प्रतिदिन सभी परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही हैं।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों में कंट्रोल रूम की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, प्रवेश-निकास व्यवस्था और सिटिंग प्लान का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। यदि कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उच्चाधिकारियों और संबंधित परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य से तत्काल समन्वय कर उसे मौके पर ही दूर किया जा रहा है।

पेपर लीक और नकल जैसी अनियमितताओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित होटलों, गेस्ट हाउसों, धर्मशालाओं और ढाबों की भी सघन जांच शुरू कर दी है। वहां ठहरे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया जा रहा है, ताकि परीक्षा के माहौल को किसी भी अवांछित तत्व से महफूज रखा जा सके।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score