Home » उत्तराखंड » नगर निगम में बस्तीवासियों का प्रदर्शन, अतिक्रमण कार्रवाई रोकने की मांग

नगर निगम में बस्तीवासियों का प्रदर्शन, अतिक्रमण कार्रवाई रोकने की मांग

Share Now

देहरादून:  नगर निगम में पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में बस्तीवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान टैक्स सुपरिंटेंडेंट विनय प्रताप के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया, जिसमें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि चंदर रोड स्थित महात्मा गांधी बस्ती में बने सामुदायिक भवन, विद्यालय, ट्यूबवेल और सुलभ शौचालय को फ्लड ज़ोन और अतिक्रमण बताकर अवैध घोषित किया जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि प्रशासन लगातार मलिन बस्ती के लोगों को परेशान कर रहा है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कार्रवाई से विद्यालय में पढ़ रहे 400 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित होगा, वहीं सुलभ शौचालय बंद होने से आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।

प्रदर्शन के दौरान राजकुमार मौके पर भी पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची जेसीबी को वापस भेज दिया। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्रवाई बंद नहीं हुई तो बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्रवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन तथा मुख्यमंत्री का घेराव भी किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सैगल, पार्षद विरेंद्र बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score