[aioseo_breadcrumbs]

देहरादून में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 7.50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के अनुपालन में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा 5 सितंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय मोहकमपुर के सामने फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। उसके कब्जे से 7.50 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान मनोज कुमार मिश्रा (52) पुत्र स्वर्गीय भोलेश्वर दत्त मिश्रा, निवासी एचएन-120, मोहल्ला डांट मंडी, ज्वालापुर, हरिद्वार के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK08AL-3259 भी बरामद की। मामले में थाना नेहरू कॉलोनी में मु0अ0सं0 370/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क और मादक पदार्थ की सप्लाई के स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

बरामदगी

  • 7.50 ग्राम स्मैक, अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक
  • स्कूटी संख्या UK08AL-3259

पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी
  • कांस्टेबल विपिन सेमवाल
  • कांस्टेबल प्रदीप सिंह बिष्ट
  • कांस्टेबल नरेंद्र सिंह रावत
Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score