[aioseo_breadcrumbs]

मौसम सुधरने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार निर्णय के निर्देश

Share Now

देहरादून। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को पुनः सुचारू कर दिया गया है। गढ़वाल मंडल के आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने बताया कि यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम खराब होने के कारण 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक चारधाम यात्रा स्थगित की गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद यात्रा को दोबारा संचालित किया जा रहा है।

आयुक्त ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के आधार पर यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया था। यात्रा पुनः शुरू करने के संबंध में सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संबंधित जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों की स्थानीय मौसम और मार्ग की परिस्थितियों के अनुसार यात्रा संचालन को लेकर आवश्यक निर्णय ले सकते हैं। यदि किसी क्षेत्र में अत्यधिक बारिश, भूस्खलन या अन्य कारणों से यात्रा मार्ग अवरुद्ध होता है अथवा मौसम प्रतिकूल रहता है, तो जिलाधिकारी अपने स्तर से यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर सकते हैं।

आयुक्त श्री आनंद स्वरूप ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति और यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन ने यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही चारधाम यात्रा करें।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score