[aioseo_breadcrumbs]

रुद्रप्रयाग में 350 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत

Share Now

रुद्रप्रयाग, 22 नवंबर 2026। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में तिलवाड़ा-तैला के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आठ लोगों को लेकर जा रही ईको कार अनियंत्रित होकर करीब 350 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, वाहन सवार सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए कुरछोला से जखनोली जा रहे थे। इसी दौरान तिलवाड़ा-तैला के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी।

घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग के माध्यम से SDRF पोस्ट रतूड़ा को जानकारी दी गई। इसके बाद उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में SDRF की रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, SDRF ने DDRF और फायर सर्विस के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने खाई में गिरे दोनों मृतकों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया और आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

Static 1 Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score