Home » अपराध » नैनीताल पुलिस का बड़ा कार्य—रुद्रपुर से 10,000 रुपए के इनामी गैंगस्टर “गन्नू” गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस का बड़ा कार्य—रुद्रपुर से 10,000 रुपए के इनामी गैंगस्टर “गन्नू” गिरफ्तार

Share Now

नैनीताल/हल्द्वानी: पुलिस मुख्यालय, देहरादून के निर्देश पर चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के मार्गदर्शन में बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक प्रमुख सफलता हासिल हुई है। हल्द्वानी पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल व क्षेत्राधिकारी अमित सैनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित टीम ने रुद्रपुर से 10,000 रुपये के इनामी वांछित अपराधी ध्रुव शर्मा उर्फ “गन्नू” (पिता: हरीश कुमार शर्मा), निवासी बगवाड़ा, डायनामिक गार्डन सिटी, रुद्रपुर (जिला ऊधम सिंह नगर) को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार आरोपित पर बनभूलपुरा थाना में मु.अ.सं. 76/25 के अंतर्गत धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत वारंट था और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर लगातार दबिश दी जा रही थी और टीम के अथक प्रयासों से उसे दिनांक 19.05.2026 को रुद्रपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

FIR No. 176/24 — धारा 303(2)/317(2), थाना बनभूलपुरा

FIR No. 383/24 — धारा 303(2)/317(2)/3(5), थाना रुद्रपुर

FIR No. 148/24 — धारा 379/401 IPC, थाना ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर

गिरफ्तारी में वरिष्ठ उ0नि0 गगनदीप सिंह व कानि0 महबूब अली की भूमिका मुख्य रही। अभियुक्त को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

नैनीताल पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के माध्यम से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिये कड़ी कार्यवाही जारी रखी जाएगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score