Home » राष्ट्रीय » बंगाल में बड़ा उलटफेर! रुझानों में BJP को बहुमत, TMC पीछे

बंगाल में बड़ा उलटफेर! रुझानों में BJP को बहुमत, TMC पीछे

Share Now

आज यानी चार अप्रैल को पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती हो रही है। जिनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। आज इन सभी जगहों पर नतीजे घोषित होंगे। इसी बीच बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट सुनाई दे रही है। शुरुआती रुझानों में बंगाल में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है।

बंगाल में 10 बजे तक कितनी सीटों पर बीजेपी आगे?

पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती जारी है। जिसमें शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत मिलती नजर आ रही है। चुनाव आयोग के 10 बजे तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, बीजेपी 36 सीटों पर लीड करती नजर आईं। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस 14 सीटों पर आगे है। खबर लिखे जाने तक अभी वर्तमान की बात करें तो शुरुआती रुझानों में बीजेपी 172 सीटों पर आगे है। तो वहीं TMC 101 सीटों पर आगे है। तो वहीं अदर्स दो सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां विधानसभा की 294 सीटें हैं। जिनमें आज 293 पर ही वोटों की गिनती हो रही है। यहां दो चरणों, पहला 23 अप्रैल को और दूसरा 29 अप्रैल को 152 सीटों और 142 सीटों पर मतदान हुआ। जहां ममला बनर्जी लगातार चौथी बार सत्ता में वापस लौटने की कोशिश कर रही है। तो वहीं बीजेपी सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में है।

भवानीपुर सीट पर सभी की निगाहें

इस बार के करीब 92 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा भवानीपुर सीट पर लोगों का फोकस है क्योंकि इधऱ से खुद ममता बनर्जी चुनाव लड़ी हैं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी कांटे की टक्कर देते नजर आ रहे हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score