Latest News
तकनीकी विश्वविद्यालय में निदेशक भर्ती की बदली व्यवस्था पर सवाल, Deputation-only नियम का आधार क्या? युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर देहरादून रोजगार मेले में 249 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अब तक 12 लाख से अधिक युवा लाभान्वित सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर मुख्यमंत्री ने 10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से की हस्तांतरित बागेश्वर: दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय ने पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
[aioseo_breadcrumbs]

कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल: 357 सिपाही और 84 SI ट्रांसफर

Share Now

 हल्द्वानी। पुलिस विभाग ने कुमाऊं में 357 सिपाहियों व 84 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसमें नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में तैनात 160 सिपाहियों का अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में तबादला किया गया है।

वहीं इन चार जिलों में तैनात 197 सिपाहियों को मैदान(नैनीताल, ऊधमसिंह नगर) में तबादला किया है। आइजी ने जिलों के एसएसपी व एसपी को तुरंत सिपाहियों व एसआइ को कार्यमुक्त करने के निर्देश दे दिए हैं।

पुलिस विभाग में लंबे समय से मैदान में जमे सिपाहियों व एसआइ का तबादला चार पर्वतीय जिलों में कर दिया है। वहीं इन जिलों में तैनात सिपाहियों को अब ड्यूटी करने के लिए मैदान में भेजा जा रहा है। इसी तरह कुमाऊं के 84 उप निरीक्षकों को भी मैदान से पहाड़ व पहाड़ से मैदान में फेरबदल किया है।

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक अल्मोड़ा के 48, बागेश्वर के 39, चंपावत के 30 व पिथौरागढ़ के 80 सिपाहियों को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में भेजा गया है। कुमाऊं आइजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश के बाद अब जिलों के एसएसपी व एसपी सिपाहियों व उपनिरीक्षकों के तबादले करने में जुट गए हैं। जिलावार सिपाहियों व उपनिरीक्षकों की तबादला सूची भी तैयार हो गई है।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score