[aioseo_breadcrumbs]

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एक और गिरफ्तारी, विष्णु प्रयाग परियोजना का अधिकारी SIT के हत्थे चढ़ा

Share Now

बद्रीनाथ धाम में दानपात्रों से चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी ने विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल का करीबी है और सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते हुए पकड़ा गया था।

गोपेश्वर। बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी में एसआईटी ने एक और गिरफ्तारी की है। एसआईटी ने गिनती में यात्री बनकर सहयोग देने वाले विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के अधिकारी को गिरफ्तार है। बताया गया कि ये मुख्य आरोपित प्रमोद नौटियाल का करीबी है। सीसीटीवी फुटेज में चढ़ावा चोरी करते हुए ये रिकॉर्ड हुआ था।

मामले में जांच कर रही एसआईटी को सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में एक व्यक्ति के चढ़ावा सामग्री उठाते देखा गया था, जिसकी पहचान विष्णु प्रयाग जल विद्युत परियोजना के अधिकारी के रुप में हुई है।

आरोपित से की जा रही है पूछताछ

बद्रीनाथ के कोतवाल व एसआईटी में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है।उक्त अधिकारी को गिनती कार्यों में प्रमोद नौटियाल के कहने पर लगाया गया था। दो जुलाई को यह व्यक्ति चढ़ावा गिनती के दौरान चढ़ावा ले जाते हुए रिकॉर्ड हुआ था।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score