Home » उत्तराखंड » धामी से मुलाकात के बाद आंगनबाड़ी हड़ताल टली, मानदेय बढ़ाने के संकेत

धामी से मुलाकात के बाद आंगनबाड़ी हड़ताल टली, मानदेय बढ़ाने के संकेत

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार को सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, सेविका और मिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

संगठन की अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने खास तौर पर मानदेय बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और कर्मियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि मानदेय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से भी अनुरोध किया गया है।

मुख्यमंत्री के सकारात्मक रुख के बाद संगठन के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने पर सहमति जताई है…जिससे प्रदेश में सेवाएं प्रभावित होने का खतरा टल गया है।

इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली, विभागीय सचिव चन्द्रेश कुमार और निदेशक बी.एल. राणा भी बैठक में मौजूद रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score