[aioseo_breadcrumbs]

विकासनगर में दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.28 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

Share Now

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.28 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर की पुलिस टीम ने 3 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर झूलापुल, डाकपत्थर क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके से आसिफ पुत्र इकबाल, निवासी सहसपुर, देहरादून, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.28 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी नशे का आदी है। अपने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वह एक स्थानीय नशा तस्कर से कम कीमत पर स्मैक खरीदकर लाया था। इसके बाद वह इसे अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा अपराध संख्या 267/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पहले भी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ निम्न मुकदमे दर्ज हैं—

  • मु0अ0सं0 95/2025, धारा 304(2)/317(2)/3(5) बीएनएस, थाना सेलाकुई।
  • मु0अ0सं0 101/2022, धारा 13 जुआ अधिनियम, कोतवाली सहसपुर।
  • मु0अ0सं0 267/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर।

बरामदगी

10.28 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर, कोतवाली विकासनगर तथा कांस्टेबल रविन्द्र चौहान शामिल रहे।

Static 1
Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score