[aioseo_breadcrumbs]

बिंदुखत्ता में कारगिल विजय दिवस की गूंज, शहीदों को श्रद्धांजलि देने जुटे सैकड़ों पूर्व सैनिक और नागरिक

Share Now

लालकुआं/बिंदुखत्ता। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को बिंदुखत्ता शहीद स्मारक पर देशभक्ति और शौर्य से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैनिक संगठन बिंदुखत्ता, जिला नैनीताल की ओर से आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चों और क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लेकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ध्वजारोहण के साथ शहीदों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक संगठन बिंदुखत्ता के अध्यक्ष कैप्टन खिलाफ सिंह दानू ने ध्वजारोहण कर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर कारगिल युद्ध के शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन हीरा सिंह ने किया।

समारोह में एवरग्रीन स्कूल, नैनीताल और सेंट लेमार्ट स्कूल, जवाहर नगर, ऊधम सिंह नगर के एनसीसी कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैडेट्स ने देशभक्ति गीतों और नारों के माध्यम से माहौल को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

पूर्व सैनिकों ने सुनाईं युद्ध की वीर गाथाएं
कार्यक्रम का खास आकर्षण उस समय देखने को मिला जब पूर्व सैनिकों ने सेना में अपने सेवाकाल और युद्ध से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं और एनसीसी कैडेट्स को देशसेवा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उन वीर जवानों के त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और क्षेत्रवासी रहे मौजूद
समारोह में लालकुआं एसबीआई ब्रांच के मैनेजर और एसबीआई के उत्तराखंड एरिया मैनेजर, दोनों विद्यालयों के प्रबंधक, मारुति सुजुकी हल्द्वानी के एरिया मैनेजर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा हेमवती नंदन दुर्गापाल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, भरत नेगी, लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष व पूर्व सैनिक सुरेंद्र लोटनी, व्यापार मंडल महामंत्री नंदन राणा, कैप्टन चंचल सिंह कोरंगा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी, कैप्टन कुशाल सिंह कोश्यारी, कैप्टन दलबीर सिंह कपोला, प्रकाश मिश्रा, सूबेदार रणजीत सिंह, सूबेदार भगत सिंह, सूबेदार कुंदन सिंह, सूबेदार आन सिंह धामी, कैप्टन नरेंद्र सिंह गाड़िया, गोपाल नेगी, दीपक नेगी, हरीश डसीला, कैप्टन नरसिंह, कैप्टन नारायण सिंह और कैप्टन धर्म सिंह रमोला समेत सैकड़ों पूर्व सैनिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score