[aioseo_breadcrumbs]

ऑपरेशन प्रहार: छात्रों को नशा बेचने आया अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 26 लाख की स्मैक बरामद

Share Now

देहरादून। मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन और देहरादून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 86.31 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को कोतवाली विकासनगर की पुलिस टीम ने गैस गोदाम क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 86.31 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाकिर (24 वर्ष) पुत्र वकील, निवासी बड़ा कुआं, मिर्जापुर, थाना मिर्जापुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक कैराना (उत्तर प्रदेश) के एक स्थानीय तस्कर से खरीदकर देहरादून लाया था। उसका उद्देश्य नशे के आदी स्थानीय लोगों, आसपास काम करने वाले मजदूरों तथा शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों को इसकी सप्लाई करना था। हालांकि, इससे पहले ही विकासनगर पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने अन्य नशा तस्करों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी दिए हैं। इन जानकारियों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बरामदगी

  • 86.31 ग्राम अवैध स्मैक
  • अनुमानित कीमत: लगभग 26 लाख रुपये

गिरफ्तार आरोपी

  • जाकिर पुत्र वकील (24 वर्ष)
  • निवासी: बड़ा कुआं, मिर्जापुर, थाना मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश)

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
  • उपनिरीक्षक सनोज कुमार
  • कांस्टेबल नरेश पंत
  • कांस्टेबल नवीन कोहली
  • कांस्टेबल पदम सिंह
  • कांस्टेबल रविन्द्र चौहान

 

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score