Home » उत्तराखंड » ज्योलीकोट में जंगल बना मौत का जाल: घास लेने गई महिला की रहस्यमयी मौत, दहशत में ग्रामीण

ज्योलीकोट में जंगल बना मौत का जाल: घास लेने गई महिला की रहस्यमयी मौत, दहशत में ग्रामीण

Share Now

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट इलाके में एक बार फिर जंगलों से खतरा सामने आया है। घास लेने जंगल गई 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है और ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

ग्राम प्रधान शेखर चन्द्र भट्ट के अनुसार, हेमा पांडे रोज की तरह जंगल में घास लेने गई थीं। उनके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने आशंका जताई कि किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला किया। बाद में जंगल के भीतर उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ, जिससे वन्यजीव हमले की संभावना जताई जा रही है।

इस तरह की घटनाएं पहले भी क्षेत्र के चोपड़ा और आसपास के गांवों में सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में डर बना हुआ है, वहीं ठोस समाधान न निकलने पर लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

घटना के बाद ज्योलीकोट और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जिन जंगलों पर लोगों की आजीविका निर्भर है, वही अब उनके लिए खतरे का कारण बनते जा रहे हैं।

डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score