Home » उत्तराखंड » हल्दुचौड़ में बाल मेला आयोजित, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन

हल्दुचौड़ में बाल मेला आयोजित, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से मोहा मन

Share Now

हल्दुचौड़। यहां आज पंचायत घर हल्दुचौड़ में आंगनबाड़ी विभाग द्वारा बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने भावगीत, कहानी व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं, बच्चों के अभिभावकों द्वारा भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया।

मेले का मुख्य उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास और मनोरंजन के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह देखने लायक था।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दीपा चंदोला, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, सुपरवाइजर मीना आर्य सहित अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से मास्टर ट्रेनर महेश भट्ट और दीपा बिष्ट मौजूद रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चंपा गोस्वामी, पूनम उपाध्याय, हे मां दुर्गा पाल, बीना पांडे, सुनीता पांडे, उषा भट्ट, मीना धारीयाल, रेखा दुमका सहित सहायिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित थीं।

अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score