Home » उत्तराखंड » हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- काठगोदाम के पास नहर में गिरा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस

हल्द्वानी:(बड़ी खबर)- काठगोदाम के पास नहर में गिरा व्यक्ति, तलाश में जुटी पुलिस

Share Now

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कॉलटैक्स के पास उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक सिंचाई विभाग की नहर में गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही काठगोदाम पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत खोजबीन शुरू कर दी गई।

थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नहर में गिरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल जल पुलिस और थाना पुलिस संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चला रही हैं। अब तक व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन जारी है और व्यक्ति की पहचान की भी कोशिश की जा रही है।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score