Home » उत्तराखंड » निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग प्रकरण में बेटालघाट के थानाध्यक्ष निलंबित

निर्वाचन आयोग की बड़ी कार्रवाई: फायरिंग प्रकरण में बेटालघाट के थानाध्यक्ष निलंबित

Share Now

देहरादून। नैनीताल के बेटालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बेटालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन ने की है।

बता दें कि 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेटालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score