Home » उत्तराखंड » ब्रेकिंग:लगातार बारिश का कहर: डुंडा जा रही मैक्स पर गिरा पेड़, 8 यात्री घायल – 2 की हालत गंभीर

ब्रेकिंग:लगातार बारिश का कहर: डुंडा जा रही मैक्स पर गिरा पेड़, 8 यात्री घायल – 2 की हालत गंभीर

Share Now

उत्तरकाशी। पहाड़ों में जारी लगातार बारिश अब लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। पिपली भवन मोटर मार्ग पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। डुंडा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन पर अचानक पेड़ गिर गया। वाहन में 6 से 7 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही डुंडा चौकी प्रभारी प्रकाश राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बड़ी मशक्कत के बाद वाहन से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से डुंडा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया। इनमें से दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की सूची

केशव पुत्र महाजन सिंह, उम्र 26 वर्ष (गंभीर घायल)

श्रीमती रेशम राणा पत्नी सुबोध सिंह राणा, उम्र 50 वर्ष

अनीता पुत्री संजय भट्ट, उम्र 18 वर्ष

श्रीमती पूर्णा देवी पत्नी स्व. प्रकाश भट्ट, उम्र 55 वर्ष

संदीप राणा पुत्र देव सिंह राणा, उम्र 22 वर्ष

दिव्यांशु पुत्र सुरेंद्र सिंह चौहान, उम्र 20 वर्ष

प्रियांशी पुत्री मनोज, उम्र 26 वर्ष (गंभीर घायल)

योगेश्वर पुत्र अनुज, उम्र 22 वर्ष

पुलिस टीम
हेड कांस्टेबल मोहन मंन्तवाणी
कांस्टेबल घनपाल सिहं
कांस्टेबल अनिल

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score