Home » उत्तराखंड » अपराध: बेटालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग, एक गंभीर घायल। 6 आरोपी गिरफ्तार

अपराध: बेटालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग, एक गंभीर घायल। 6 आरोपी गिरफ्तार

Share Now

बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग, एक गंभीर घायल। 6 आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। 14 अगस्त को बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के दौरान उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एक
प्रत्याशी के समर्थकों ने विरोधी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग, सरस्र हमला और जान से मारने की
धमकी दी।

इस हिंसक घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोविंद सिंह (निवासी: छड़ा खैरना, थाना भवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें
तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहाँ से हालत नाजुक होने पर उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया
गया।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद छह
आरोपियों को गिरफ्तार किया एवं दो वाहन सीज किए।

आरोपियों के विरुद्ध थाना बेतालघाट में संबधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. दीपक सिंह रावत उर्फ लटवाल (28 वर्ष) – निवासी: चित्रकूट, कोटद्वार रोड (चोरपानी), रामनगर
2. यश भटनागर उर्फ यश (19 वर्ष) – निवासी: शिवलालपुर रोहनिया, रामनगर
3. अंकुर सिंह बिष्ट विक्की (39 वर्ष) – निवासी: सन्नखेतपुर, रामनगर
4. आदित्य कुमार उर्फ रवि (28 वर्ष) – निवासी: बेला पट्टान, रामनगर
5. प्रकाश भट्ट (28 वर्ष) – निवासी: खुशालगांव नं. 08, बिंदुखत्ता
6. पंकज पपोला (29 वर्ष) – निवासी: खुशालगांव नं. 09, बिंदुखत्ता

पुलिस की ओर से बताया गया कि चुनाव में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था
बनाए रखने हेतु अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Picture of सुरेश उपाध्याय

सुरेश उपाध्याय

संपादक चारधाम एक्सप्रेस न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read This

Panchang

Live Score